सीबीएम के फाउंडर्स डे व ट्रेडर्स डे समारोह में गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सीबीएम के फाउंडर्स डे व ट्रेडर्स डे समारोह में गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

The Voice of Chandigarh

शहर के व्यापारियों की शीर्ष संस्था चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) की कार्यकारिणी की बैठक में 22 मार्च को होने वाले फाउंडर्स डे एवं ट्रेडर्स डे समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ये जानकारी सीबीएम के उपाध्यक्ष एवं आधिकारिक प्रवक्ता दिवाकर सहूंंजा ने दी। इस अवसर पर सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य कम से कम पांच लोगों को समारोह में साथ लेकर आए, ताकि व्यापारी समुदाय की एकता और ताकत का प्रदर्शन हो सके।

संजीव चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे, जबकि नेशनल ट्रेडर बोर्ड, नई दिल्ली के चेयरमैन सिंघी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक के दौरान कई व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन दिया। इनमें प्रमुख रूप से मोहित सूद (प्रधान, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन), अनिल जैन (सेक्टर-7सी मार्केट एसोसिएशन), रमेश खंडेलवाल (सेक्टर-31 मार्केट एसोसिएशन), गुरशरण बत्रा (स्वर्गीय इंदर लाल बत्रा के सुपुत्र), गुरिंदर सिंह (सेक्टर-22 मार्केट) तथा सुभाष नारंग (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सीबीएम) सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल रहे।

इस मौके पर चरणजीव सिंह, चेयरमैन, सीबीएम ने संस्था के स्थापना दिवस से जुड़ी यादें साझा करते हुए इसके संस्थापक स्वर्गीय इंदर लाल बत्रा के योगदान को याद किया। उन्होंने सदस्यों से अपने-अपने बाजारों से संबंधित मांगों को तैयार कर कार्यक्रम में प्रस्तुत करने की अपील की, ताकि उन्हें मुख्य अतिथियों के समक्ष रखा जा सके। बैठक के दौरान बलजिंदर गुजराल, वाइस प्रेसिडेंट, सीबीएम ने शहर के कुछ प्रमुख व्यापारी नेताओं की सदस्यता के लिए प्राप्त छह आवेदनों को कार्यकारिणी के समक्ष रखा, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.