आईएमए, चण्डीगढ़ ने आओ गांव चलें के तहत बापूधाम कॉलोनी को गोद लिया

आईएमए, चण्डीगढ़ ने आओ गांव चलें के तहत बापूधाम कॉलोनी को गोद लिया

इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने, जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता फैलाने, टीकाकरण, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर निरोधक टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य, रक्ताल्पता उन्मूलन आदि पर काम होगा

The Voice of Chandigarh 

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चण्डीगढ़ चैप्टर ने अपने मुख्य अभियान “आओ गांव चलें” आरंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने, जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों के प्रति जागरूकता फैलाने, टीकाकरण, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर निरोधक टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य, रक्ताल्पता उन्मूलन आदि विषयों पर कार्य करने के लिए बापूधाम कॉलोनी को गोद लिया गया है।

इस अभियान की संयोजक डॉ. रमणीक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएमए के चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए इस अवसर पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 26 में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. रमणीक शर्मा, जो स्वयं भी आईएमए के चण्डीगढ़ चैप्टर की अध्यक्ष रह चुकी हैं, ने  विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को संबोधित किया। मस्तिष्क एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गीतेश्वर दीवान ने तनाव से निपटने के उपायों पर सरल एवं प्रभावशाली व्याख्यान दिया। प्रश्नोत्तर सत्र अत्यंत संवादात्मक रहा। सह-संयोजक डॉ. रामेश्वर गुप्ता, डॉ. कर्नल राज शर्मा तथा डॉ. विजेयता ने भी संगोष्ठी में सहभागिता की। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।

 

Ajit Kumar Singh

Senior Journalist

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 1 =