कैलाश जैन द्वारा मास्टर प्लान-2031 में संशोधन का स्वागत, व्यापारियों व बूथ मालिकों के लिए भी राहत की मांग

कैलाश जैन द्वारा मास्टर प्लान-2031 में संशोधन का स्वागत, व्यापारियों व बूथ मालिकों के लिए भी राहत की मांग

The Voice of Chandigarh

चंडीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उद्योग व्यापार मंडल (UVM) चंडीगढ़ के अध्यक्ष कैलाश जैन ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित संशोधनों का स्वागत करते हुए कहा कि हाउसिंग, संस्थागत एवं औद्योगिक क्षेत्रों के लिए किए जा रहे व्यावहारिक एवं दूरदर्शी कदम शहर के संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

कैलाश जैन ने माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री Gulab Chand Kataria को भेजे गए एक मेमोरेंडम में मांग की है कि समानता एवं न्याय के सिद्धांत के आधार पर व्यापारियों, बूथ मालिकों एवं छोटे दुकानदारों को भी व्यावहारिक राहत प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शहर के हजारों व्यापारी सीमित स्थान, बढ़ते किरायों, व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, पार्किंग समस्याओं एवं कठोर बिल्डिंग नियमों के कारण भारी आर्थिक दबाव में कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से छोटे बूथों में व्यापार संचालन लगातार कठिन होता जा रहा है।

श्री जैन ने मांग की कि व्यापारियों एवं बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान हेतु एक High-Level Special Committee का गठन किया जाए, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यापारिक संगठनों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाए।

उन्होंने छोटे बूथों एवं दुकानों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अधीन दूसरी मंजिल (Upper Floor) निर्माण की अनुमति देने, बिल्डिंग बायलॉज एवं Need Based Changes में व्यावहारिक संशोधन करने तथा छोटे-मोटे भवन उल्लंघनों हेतु एमनेस्टी एवं नियमितीकरण नीति लागू करने की भी मांग की।

कॉर्नर बूथ धारकों की समस्या उठाते हुए  जैन ने कहा कि उनसे अतिरिक्त साइड स्पेस का प्रीमियम लिया गया है, किन्तु उन्हें उसके उपयोग का समुचित अधिकार नहीं दिया गया। उन्होंने कॉर्नर बूथों में साइड ओपनिंग, साइड एंट्री एवं अतिरिक्त शटर की अनुमति देने की मांग भी उठाई।

कैलाश जैन ने कहा कि छोटे व्यापारी शहर की आर्थिक रीढ़ हैं तथा व्यापारियों को राहत देना रोजगार, स्थानीय व्यापार एवं Ease of Doing Business के हित में अत्यंत आवश्यक है।

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.