भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की नई प्रदेश अध्यक्ष बनीं सोनम वर्मा

भाजपा महिला मोर्चा चंडीगढ़ की नई प्रदेश अध्यक्ष बनीं सोनम वर्मा

चण्डीगढ़ भाजपा संगठन में अहम नियुक्ति करते हुए महिला मोर्चा की कमान सोनम वर्मा को सौंपी गई है। भाजपा, चण्डीगढ़ के प्रदेश महामंत्री संजीव कुमार राणा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की सहमति से सोनम वर्मा को भाजपा महिला मोर्चा, चंडीगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सोनम वर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.