संजीव चड्ढा को प्रतिष्ठित “फिलैंथ्रॉपी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया

संजीव चड्ढा को प्रतिष्ठित “फिलैंथ्रॉपी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया

समाज सेवा और मानवता के प्रति सीबीएम की प्रतिबद्धता को मिला सम्मान

चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) को मानव सेवा एवं जनकल्याण गतिविधियों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए चण्डीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रतिष्ठित “फिलैंथ्रॉपी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के राजयपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने इसे गौरव का क्षण करार देते हुए कहा कि सीबीएम ने हमेशा व्यापारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि सीबीएम पिछले कई दशकों से क्षेत्र के व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशनों के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख संगठनों में से एक रहा है। व्यापारियों की समस्याओं और बाजारों के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ-साथ मंडल ने विभिन्न जनकल्याण एवं सामाजिक सेवा कार्यों में भी अहम योगदान दिया है। विशेष रूप से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध करवाने तथा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर चरणजीव सिंह, चेयरमैन, सीबीएम ने चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग की समाजसेवा को मिला, यह सम्मान अत्यंत प्रेरणादायक है। वहीं दिवाकर सहूंजा, वाइस चेयरमैन, सीबीएम ने कहा कि यह सम्मान संगठन को आगे भी पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करेगा।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.