गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित

गुरु पूर्णिमा पर किन्नर समाज ने साईं बाबा को सोने का छत्र किया अर्पित

चण्डीगढ़ : गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर साईं लाडली गुरु मां बंटी महंत – किन्नर समाज और साईं मंदिर ट्रस्ट, सेक्टर 29 के आपसी सहयोग से साईं बाबा जी को सोने का छत्र अर्पित किया गया। साईं बाबा को पूरे – विधि-विधान से छत्र पहनाया गया। साई बाबा को अर्पण करने से पहले छत्र का मंदिर में पहले विधिपूर्वक पूजन किया गया।

साईं लाडली गुरु मां बंटी महंत- किन्नर समाज और साईं मंदिर ट्रस्ट के महासचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं बाबा जी को बाबा जी को चढ़ाए गए सोने के छत्र में 40 तोले गोल्ड व 5 किलो चांदी है, जिसपर कुल लागत 75 लाख के करीब आई है। उन्होंने बताया कि साईं मंदिर ट्रस्ट और बंटी महंत की तरफ से 50-50 हिस्सा शेयर किया गया है।

गुरु मां बंटी महंत- किन्नर समाज ने बताया कि अपने गुरु को अर्पित करने के लिए गुरु पूर्णिमा से अच्छा मौका कोई नही हो सकता। हालांकि सब कुछ गुरु जी का दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज में किन्नर समुदाय के प्रति भेदभाव को कम करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना। बंटी महंत ने कहा कि मौजूदा समय मे सब अपने अपने धर्मो और जातिवाद में उलझे हुए हैं। जबकि साईं जी ने कभी किसी धर्म मे भेदभाव नही किया। उन्होंने हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मो को सामान रूप से प्यार और आशीर्वाद दिया। बंटी महंत ने कहा कि किन्नर समाज हर धर्म को समान रूप से मानता है। उनके समाज में हिंदू, मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते, समाज में समानता बनाए रखना हमारा उद्देश्य है। हमारा धर्म प्रेम, समर्पण और सेवा का है। वहीं उन्होंने समाज को सीख देते हुए कहा कि जो लोग अपने अपने माँ बाप का तिरस्कार कर मंदिरों में माता के दरबार मे माथा टेक माता को मनाने में लगे रहते हैं। पहले वो अपने घर मे अपने बजुर्गों का आदर करें। ऊपर वाली महामाई सब देख रही है। बंटी महंत ने कहा कि ट्रैफिक लाइट्स पॉइंट पर जो किन्नर बन कर खड़े है, उनसे किन्नर सामाज का कोई लेना देना नही है। वो हमारे समाज का हिस्सा नही है। पब्लिक को चाहिए कि वो ऐसे नकली किन्नरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दे। बंटी महंत ने कहा कि आपस मे सब मिलजुल कर रहें, कोई किसी से भेदभाव न् करें। सब प्यार से एकजुट होकर रहें।

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 1 =