पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के सभी छह जिलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे : विजय राणा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो के सभी छह जिलों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे : विजय राणा

भाजयुमो भी पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी

The Voice of Chandigarh News:

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मोत्सव “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाएगा। 15 दिवसीय वि‌भिन्न आयोजनों के लिए मोर्चा ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस बारे में आज भाजपा कार्यालय कमलम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस जानकारी देते हुए भाजयुमो के स्थानीय अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि सेवा पखवाड़े की शुरूआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव से होगी जो गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक चलेगी। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन यानी मोदी जी के जन्मोत्सव 17 सितंबर को भाजयुमो के सभी छह जिलों में पाती कार्यकर्ताओं की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। अंत्योदय के प्रेणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

विजय राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और बलिदान का पर्याय है। उनका जीवन राष्ट्र निर्माण के पथ की एक यात्रा है। उनके जीवन की यह यात्रा मां भारती की सर्वोच्च महिमा के लिए किया जा रहा एक महायज्ञ है। इसीलिए ऐसे महान देशभक्त और मां भारती के सच्चे सपूत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

विजय राणा ने बताया कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करते हुए मोर्चा के सभी प्रदेशाध्यक्षों को इसका सरकुर्लर जारी कर दिया है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गणेश झा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा व कार्यालय सचिव आशीष चौधरी भी उपस्थित थे।

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.