लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ में श्री आदेश जोशी की मानद वास्तु सलाहकार के रूप में नियुक्ति

लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ में श्री आदेश जोशी की मानद वास्तु सलाहकार के रूप में नियुक्ति

The Voice of Chandigarh

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई ने प्रसिद्ध वास्तुकार श्री आदेश जोशी को संगठन का मानद वास्तु सलाहकार (Honorary Architect Advisor) नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति जून 2025 से जून 2027 की अवधि के लिए की गई है।

यह नियुक्ति लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अवी भसीन के नेतृत्व में की गई है। श्री आदेश जोशी वास्तुकला के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव और व्यावसायिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उनके संगठन से जुड़ने से चंडीगढ़ के एमएसएमई एवं औद्योगिक सदस्यों को वास्तु योजना, निर्माण, डिज़ाइन एवं तकनीकी मार्गदर्शन में विशेष लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अवी भसीन ने कहा: “उद्योगों का विकास केवल नीतियों से नहीं, बल्कि सही योजना और व्यावहारिक वास्तु समाधान से होता है। श्री आदेश जोशी का अनुभव हमारे एमएसएमई सदस्यों के लिए एक मजबूत मार्गदर्शन सिद्ध होगा।”

लघु उद्योग भारती को विश्वास है कि श्री आदेश जोशी अपने कार्यकाल के दौरान संगठन एवं उसके सदस्यों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे- मनीष निगम, महामंत्री लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई

Ajit Kumar Singh

Senior Journalist

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × three =