व्यापार जगत ने वरिष्ठ उद्योगपति संदीप गिलहोत्रा के निधन पर जताया शोक; 22 फरवरी को होगा भोग

व्यापार जगत ने वरिष्ठ उद्योगपति संदीप गिलहोत्रा के निधन पर जताया शोक; 22 फरवरी को होगा भोग

चंडीगढ़: शहर सहित पूरे व्यापारिक जगत में वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप गिलहोत्रा के निधन पर शोक की लहर है। वह करण गिल्होत्रा , चेयरमैन, पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(पंजाब) तथा प्लक्षा यूनिवर्सिटी के संस्थापक के पिता थे।

संदीप गिलहोत्रा फ़ाज़िल्का के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और राज्य भर में व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्रों में सम्मानित नाम थे। अपनी ईमानदारी, विनम्रता और प्रगतिशील सोच के लिए प्रसिद्ध गिलहोत्रा ने स्थानीय उद्योग को सशक्त बनाने तथा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कल्याण पहलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से परिवार, मित्रों और समूचे व्यापारिक समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है।

स्वर्गीय संदीप गिलहोत्रा की आत्मा की शांति के लिए भोग समारोह 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे फाजिल्का में आयोजित किया जाएगा, जहां परिजन, शुभचिंतक, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता तथा व्यापारिक जगत के प्रतिनिधि श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Ajit Kumar Singh

Senior Journalist

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + 12 =