शहीदों की समाधि कमेटी आसफवाला ने स्व. संदीप गिलहोत्रा जी को दी श्रद्धांजलि

शहीदों की समाधि कमेटी आसफवाला ने स्व. संदीप गिलहोत्रा जी को दी श्रद्धांजलि

करण गिलहोत्रा बने कमेटी के नए अध्यक्ष

The Voice of Chandigarh

शहीदों की याद में कार्यरत संस्था दी शहीदों की समाधि कमेटी आसफवाला (फाजिल्का) में 15 वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहे श्री संदीप गिलहोत्रा के निधन के बाद उनके बेटे करण गिलहोत्रा को कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि करण गिलहोत्रा अपने पिता की विरासत और जिम्मेदारियों को आगे बढ़ाते हुए संस्था की गतिविधियों को और मजबूत करेंगे।

बैठक की शुरुआत कमेटी सदस्यों ने स्व. संदीप गिलहोत्रा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि करण गिलहोत्रा ने अपने पिता की तरह सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि करण अपने पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए न केवल शहीदों की स्मृति को संजोने का कार्य जारी रखेंगे, बल्कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में भी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शहीदों की याद में होने वाले कार्यक्रमों और जनसेवा गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

गौरतलब है कि अफवाला वार मेमोरियल देश के शहीदों की स्मृति में बना एक महत्वपूर्ण स्मारक है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं।

इस मौके पर कमेटी सदस्य उमेश कुक्कड़, रवि नागपाल, शशि कांत, प्रफुल्ल नागपाल, पवन भटेजा, विजय छाबड़ा, अमृत गुंबर, आशीष पूपनेजा, शफी बब्बर, रचित सचदेवा, संजय जुनेजा विशेष तौर पर मौजूद रहें।

Ajit Kumar Singh

Senior Journalist

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + 10 =