संजीव चड्ढा बने चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष  

संजीव चड्ढा बने चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष  

अनिल वोहरा को 88 वोटों से हराया

चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संजीव चड्ढा ने जीत का परचम लहराया उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल वोहरा को 88 वोटों से शिकस्त दी। जीतने के बाद संजीव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने कहा कि वे व्यापारी हितों के लिए हमेशा आवाज उठाएंगे व इसके लिए हर संभव हर समय कार्य किया जाएगा तथा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए सभी को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को वह भली भांति जानते हैं तथा वह उनके लिए 24 घंटे उपलब्ध है तथा उन्हें व्यापारी आधी रात को भी बुला सकते हैं। चड्ढा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बेवजह किसी को तंग नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के सभी मुद्दों को लेकर को लेकर शीघ्र ही प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को मिलेंगे।

इससे पहले आज मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ व कुल 373 सदस्यों में से 360 व्यापारियों ने मतदान किया। संजीव चड्ढा को 224 वोट मिले जबकि अनिल वोहरा को 136 वोट ही हासिल हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top