नशे के खिलाफ लडऩी होगी निर्णायक जंग: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

नशे के खिलाफ लडऩी होगी निर्णायक जंग: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

छाबड़ा पैलेस में राज्यपाल के सम्मान में करण गिलहोत्रा फाउंडेशन ने आयोजित किया समारोह

नगर के विभिन्न स्कूलों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित

The Voice of Chandigarh

फाजिल्का |  देर शाम स्थानीय छाबड़ा पैलेस में करण गिलहोत्रा फाउंडेशन द्वारा पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्यपाल का नशे के खिलाफ फाजिल्का में निकाले गये पैदल मार्च के लिए आभार व्यक्त करना और समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मान चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर प्रिंसिपल सचिव आईएएस विवेक प्रताप, रैड क्रास पंजाब सचिव पूर्व आईएएस शिव दुलार सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी मंच पर विराजमान रहें।

समारोह के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स और करण गिलहोत्रा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यम की शुरुआत में करण गिलहोत्रा ने राज्यपाल का स्वागत किया और श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने ‘करण गिलहोत्रा फाउंडेशन’ द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आज करण गिलहोत्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह में आप सबके बीच आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य यहां की संस्थाएं कर रही हैं, वे सराहनीय हैं। लेकिन आज हमें एक ऐसी गंभीर चुनौती पर बात करनी है जो हमारे समाज की जड़ों को खोखला कर रही है, वह है नशे की समस्या। नशा केवल एक व्यक्ति को नष्ट नहीं करता, बल्कि यह पूरे परिवार को उजाड़ देता है और अंतत: हमारे देश की प्रगति को क्षति पहुँचाता है। यदि हमें एक सशक्त भारत का निर्माण करना है, तो इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं।

हमें अपने गुरुओं के महान बलिदानों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमारे देशभक्तों और बहादुर सैनिकों ने इस देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। विचार कीजिए, जिस कौम के पूर्वजों ने इतने बड़े बलिदान दिए हों, क्या हम मिलकर इस नशे जैसी समस्या को खत्म नहीं कर सकते? यह केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि हमारा धार्मिक और नैतिक कर्तव्य है कि हम इस बीमारी को समाज से मिटा दें।

हमारी प्राथमिकता हमारे युवा होने चाहिए। हमें सबसे पहले अपने शैक्षणिक संस्थानों को नशा-मुक्त बनाना होगा। यदि हमारे युवाओं को सही दिशा मिलेगी, तभी राज्य और देश का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। पंजाब सरकार नशों के खिलाफ चरणबद्ध अभियान चला रही है, लेकिन इसकी सफलता की कुंजी आप सबके हाथ में है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक और सामाजिक संगठन, सभी राजनीतिक दल और पंचायतें जब ये सभी एक सूत्र में बंधकर लड़ेंगे, तभी हम जीतेंगे।

हमारा पड़ोसी शत्रु देश एक सोची-समझी साजिश के तहत ड्रोन के माध्यम से नशों की आपूर्ति कर रहा है। उनका लक्ष्य हमारी युवा पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करना है। सरकार ने एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसे कड़े कदम उठाए हैं, लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सतर्कता इस साजिश को विफल करने में सबसे बड़ी ढाल साबित होगी।

अंत में, मैं यही कहूंगा कि नशों के खिलाफ यह लड़ाई किसी एक की नहीं, बल्कि हम सबकी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी पंजाबवासियों के सहयोग से हम इस मिशन में शीघ्र ही सफलता प्राप्त करेंगे और एक ‘नशा-मुक्त और प्रगतिशील पंजाब’ का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा वहां पहुंचे सभी मेहमनों से उनके बैठने के स्थान पर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर नगर के गणमान्या, प्रशासनिक अधिकारी भी विशेष तौर पर मौजूद रहें।

छाबड़ा पैलेस में आयोजित समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित की गई प्रमुख हस्तियों और संस्थाओं की सूची

शैक्षणिक संस्थान और उनके प्रतिनिधि

–रितू भुसरी, शिल्पा भुसरी, होली हार्ट डे बोर्डिंग स्कूल फाजिल्का
–रमन वाट्स/संगीता तिन्ना, अत्तम वल्लभ पब्लिक स्कूल, फाजिल्का
–मधु शर्मा, सर्व हितकारी विद्या मंदिर, फाजिल्का
–नैन्सी छाबड़ा/नवदीप छाबड़ा द हेरिटेज स्कूल, फाजिल्का
–परमजीत सिंह (पम्मा), विजडम कॉन्वेंट स्कूल, फाजिल्का
–वंदना कक्कड़/युवराज कक्कड़, चाणक्य स्कूल, फाजिल्का
–कपिल छाबड़ा, रेडिएंट पब्लिक स्कूल, माहुआना बोदला
–गुलशन महरोक/रचना महरोक, नेशनल डिग्री कॉलेज, चुवाडिय़ांवाली
–एडवोकेट अनिल जैन/नरेश सपड़ा, जी.ए.वी. जैन स्कूल, चुवाडिय़ांवाली
–नीरू चावला, समीर चावला ब्रिलको/स्काई विन इंस्टीट्यूट, फाजिलका
–डा. रोशन लाल ठक्कर/अनिता अरोड़ा, ज्योति बी.एड कॉलेज, फाजिल्का
–सुतंतर पाठक, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट गल्र्ज स्कूल, फाजिल्का
–अभिषेक शर्मा, गॉडविन पब्लिक स्कूल, घल्लू
–चेतन सेतिया, मैथ मेड ईजी, फाजिल्का

सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाएं:

–मैडम हिमानी अरोड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स
–डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, फाजिल्का
–श्री अरोड़वंश वेलफेयर सोसाइटी, फाजिल्का
–सोशल वेलफेयर सोसाइटी, फाजिल्का
–रिटायर्ड ऑफिसर एसोसिएशन, फाजिल्का
–शिवपुरी प्रबंधक कमेटी, फाजिल्का
–सुर संगम, फाजिल्का
–श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसाइटी, फाजिल्का
–पंकज नारंग, श्री लाडली जी सरकार मंदिर, फाजिल्का

गणमान्य व्यक्ति

–एस. लखविंदर गिल, पिता क्रिकेटर शुभमन गिल
–भाई सुखदेव सिंह सिद्धू, कार्यकारी निदेशक, पीएसआईसीई
–भाई गुरजिंदर सिंह सिद्धू, अध्यक्ष, शूटिंग रेंज भूचो
–एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा अध्यक्ष एवं पार्षद, नगर परिषद, फाजिल्का
–अनिल सेठी, शांतनम सेठी, पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद, फाजिल्का
–टिंकल ग्रोवर / सोनू ग्रोवर, तोशेवाले पकपटनियां स्वीट्स, फाजिल्का
–नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष, ट्रक यूनियन फाजिल्का
–राकेश कक्कड़ (लवली), एम.डी., वेरा ग्रुप
–अंशु कटारिया, अध्यक्ष, पूसा

Ajit Kumar Singh

Senior Journalist

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen − seven =