सीआरपीएफ 51वीं बटालियन द्वारा चंडीगढ़ के विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

सीआरपीएफ 51वीं बटालियन द्वारा चंडीगढ़ के विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ की 51वीं बटालियन द्वारा आज सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल, सेंट कबीर पब्लिक स्कूल तथा के.बी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।

यह अभियान श्री विक्रम सिंह, कमांडेंट, 51वीं बटालियन, सीआरपीएफ के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री नितिन तंवर, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, निरीक्षक दुर्गेश, निरीक्षक महावीर, निरीक्षक धर्मेंद्र, निरीक्षक ओम स्वरूप तथा लोक भवन, पंजाब में तैनात सीआरपीएफ के जवान उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सीआरपीएफ कर्मियों, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित बनाने की शपथ ली। सभी ने यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि “एक पेड़, अनेक जीवन” की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाए। सामूहिक प्रयासों से ही चंडीगढ़ को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर बनाया जा सकता है। “आइए, मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का निर्माण करें।”

 

Ajit Kumar Singh

Senior Journalist

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − nine =