सेक्टर-23 में 5वीं चण्डीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
प्रो. आर. एस. मेहता की स्मृति में आयोजित की जा रही 5वीं चंडीगढ़ हॉट वेदर टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 29 मई से 31 मई तक चलेगी, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉ. महेंद्र सिंह तथा एजी, पंजाब के सहायक लेखा अधिकारी कुलजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता प्रबंधक कनव खन्ना तथा आयोजन सचिव राहुल मल्होत्रा ने मुख्य अतिथियों का गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में गणेश आर्य, पवन कुमार, विवेक खुराना, नकस मेहरा, पीयूष त्यारा, मोनिश सैनी, मनप्रीत सिंह, ऋषभ सैनी एवं सुश्री अनुराधा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

